लक्सर ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि के रिक्त पद पर पूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित

Spread the love

एस. गुप्ता

हरिद्वार। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार के अंतर्गत लक्सर ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि का एक पद रिक्त है। इस पद को मानदेय के आधार पर भरा जाएगा। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) डॉ. सरिता पावर ने पात्र पूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।जारी सूचना के अनुसार, इस पद के लिए केवल उत्तराखंड के मूल निवासी तथा लक्सर ब्लॉक के पूर्व सैनिक ही आवेदन करने के पात्र होंगे। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार की चिकित्सा श्रेणी SHAPE-1 तथा सेवा के दौरान चरित्र ‘Exemplary’ (उत्कृष्ट) होना अनिवार्य है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित मानकों के अनुरूप अपना आवेदन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार में प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया, आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *