ग्रीन फील्ड ई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
पी. के. गुप्ता
गयाजी। फतेहपुर रोड स्थित ग्रीन फील्ड ई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हाथों पर आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइन उकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय पारंपरिक कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना था। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। उनके द्वारा तैयार किए गए सुंदर मेहंदी डिजाइनों ने शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के निदेशक अभय कुमार मौर्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने उत्कृष्ट मेहंदी डिजाइन बनाने वाली छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में शिक्षक राजू रंजन कुमार, सुमन मिश्रा, मनशवी कुमारी, अस्मिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।












Leave a Reply