जवानों और विद्यार्थियों ने मिलकर जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

Spread the love

47वीं बटालियन सीआरपीएफ में गूंजा ‘वंदे मातरम्’

पी. के. गुप्ता

गयाजी। 47वीं बटालियन सीआरपीएफ, जेल कॉम्प्लेक्स, गयाजी में शुक्रवार गयाजी। 47वीं बटालियन सीआरपीएफ, जेल कॉम्प्लेक्स, गयाजी में कमांडेंट अवधेश कुमार के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ एक निजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सीआरपीएफ के 100 से अधिक अधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे उत्साह और मधुर स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना था। इस अवसर पर कमांडेंट अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही, ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देशसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता के प्रति सजग रहने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *