मारवाड़ी पंचायत भवन में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

Spread the love

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

पी. के. गुप्ता

गयाजी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से मारवाड़ी पंचायत भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा का संदेश दिया।रक्तदान अभियान की प्रमुख श्रीमती संतोष धानुका ने रक्तदाताओं को प्रेरित करने के साथ शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में मदद मिल सकती है।  इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, सचिव श्रीमती रिंकी जैन सहित गुंजन, स्वाति, रश्मि, मल्लिका, पूनम, खुशबू समेत अनेक महिला सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।समाज के अध्यक्ष ने सभी रक्तदाताओं एवं शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *