सीआरपीएफ 47वीं बटालियन में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, जवानों और स्कूली बच्चों ने मिलकर किया सामूहिक गान

Spread the love

पी. के. गुप्ता

गयाजी। जेल कॉम्प्लेक्स स्थित 47वीं बटालियन सीआरपीएफ परिसर में कमांडेंट श्री अवधेश कुमार के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे उत्साह और मधुर स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया।

देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी, डिप्टी कमांडेंट सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य जवानों और नई पीढ़ी के बीच राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *