शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें : धर्मेंद्र चौधरी
एस. गुप्ता
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा पत्रकारों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम् की गूंज से प्रेस क्लब परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों के जीवन, संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए अनगिनत वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने से इनकार कर दिया और उनके बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का धर्म समाज को जागरूक करना और लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी एवं सुनील दत्त पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। मीडिया समाज का दर्पण है और राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर गुलशन नैय्यर, बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, अविक्षित रमन, मुकेश वर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, राधिका नागरथ, कुलभूषण शर्मा, अमित गुप्ता, बृजेंद्र हर्ष, काशीराम सैनी, संजय रावल, रामचंद्र कनौजिया, त्रिलोक चंद भट्ट, ललितेंद्र नाथ, सुभाष कपिल, दीपक मिश्रा, महेश पारिक, अश्विनी अरोड़ा, नरेश दीवान शैली, बृजपाल सिंह, राहुल वर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, शिव कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण पटुवर, दीपक नौटियाल, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज खन्ना, सतीश गुजराल, जयपाल सिंह, रत्नमणि डोभाल, मेहताब आलम, संजय संतोषी, दीपांशु, कमलेश, अभिषेक, गीता राजपूत सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण तथा ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।












Leave a Reply