6 बिहार बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर का शुभारंभ

Spread the love

कैडेटों को मिलेगा परेड, फायरिंग, मैप रीडिंग और फील्ड क्राफ्ट का प्रशिक्षण

पी. के. गुप्ता

गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में गया कॉलेज, गयाजी में आयोजित 17वीं कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी) का शुभारंभ सोमवार को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने किया। दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 17 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें गया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं।शिविर के उद्घाटन अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य जीवन एवं विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले शिविर में कैडेटों को परेड, मैप रीडिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट तथा हेल्थ एंड हाइजीन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा शारीरिक दक्षता बढ़ाने और अनुशासन विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

कठिन परिस्थितियों से निपटने का मिलेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, टीम भावना के साथ कार्य करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर सिखाए जाएंगे। सैन्य प्रशिक्षण के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र सेवा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार और अनुशासित नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कैडेटों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है।उन्होंने सभी कैडेटों से शिविर में पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ भाग लेने तथा प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *