एसआईआर अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने करी बैठक

Spread the love

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई की गहन समीक्षा

अमित कुमार

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। वर्तमान में तृतीय चरण के तहत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ और एईआरओ के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्गत नोटिसों के संबंध में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई की जा रही है तथा बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मतदाता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नाम, पता अथवा अन्य विवरण में त्रुटि या परिवर्तन होने की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से किसी एक अभिलेख को प्रस्तुत कर समस्या का समाधान कराया जा सकता है। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समाधान प्राप्त करें। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जाएगा। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार जाति, कांग्रेस अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, कांग्रेस जिला महामंत्री साहिल राणा, बीएसपी जिलाध्यक्ष मदन पॉल, सीपीआईएम के राजीव गर्ग, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, आप महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका, भाजपा जिला कार्यक्रम प्रभारी नकली सिंह सैनी, चंद्रपाल सिंह सहित अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप मेलाधिकारी कुंभ आकाश जोशी तथा संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *