कल से होगा हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रेमनगर आश्रम स्थित गोवर्धन हॉल में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यह एक्सपो शुक्रवार, 21 अगस्त से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलेगा।एक्सपो का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। इस प्रदर्शनी में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली लगभग 180 कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष सेमिनारों का भी आयोजन किया जाएगा। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सपो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पादों के लाभों से अवगत कराना और इनके उपयोग को बढ़ावा देना है। भारत बालियान ने यह भी बताया कि प्रदर्शनी में शामिल होने वाली कंपनियां प्रदेश में निवेश करेंगी, जिससे उत्तराखंड के जैविक उत्पादों को देश-विदेश में पहचान और बेहतर बाजार मिलेगा। साथ ही इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर रोहित तोमर, शरद पांडे और सिद्धार्थ पंवार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *