वाराणसी में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
अमित कुमार
हरिद्वार। प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं पत्रकार दया शंकर वर्मा का वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, दया शंकर वर्मा अपने निजी कार्य से वाराणसी गए हुए थे। शनिवार की रात करीब 9 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। आज वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर प्रेस क्लब के सदस्यों, पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पत्रकारों ने कहा कि दया शंकर वर्मा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।












Leave a Reply