जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम किया रोशन
पी के गुप्ता
गयाजी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गया में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल के कक्षा 10 के छात्र सोनू कुमार ने कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान सोनू कुमार ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन और कुश्ती कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों में उन्होंने बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सोनू कुमार की इस उपलब्धि पर ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल के निदेशक, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने सोनू की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि सोनू की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।












Leave a Reply