पंकज कुमार जोशी
नोहर। नोहर एवं आसपास के क्षेत्र की रेल समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर नोहर रेल विकास संघ के अध्यक्ष आर. के. जोशी ने बीकानेर मंडल के ADRM राजेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में ट्रेनों के बीच लंबे अंतराल, कनेक्टिंग ट्रेनों के समय में समन्वय तथा नई एवं लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा में सादुलपुर से शाम के समय एक साथ 54704 जयपुर भठिंडा 5.40 ,54758 सादुलपुर हनुमानगढ़ 6.25 और 14710 हनुमानगढ़ एक्सप्रेस 7.35 तीन-तीन ट्रेनों का संचालन और दिन में लंबे गैप की समस्या बताते हुए समय-सारणी में आवश्यक बदलाव की मांग रखी। वहीं 54768 सुबह 4:20 बजे सादुलपुर से चलने वाली ट्रेन का समय करीब 5:30 बजे करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बीकानेर से आने वाली 22471 दोपहर 1.10 पर ट्रेन के सादुलपुर पहुंचने से करीब 20 मिनट पहले कनेक्टिंग ट्रेन 54763 सादुलपुर हनुमानगढ़ के रवाना होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी का मुद्दा भी उठाया गया इसी प्रकार हनुमानगढ़ से भी 10 से 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनों को छोड़ दिया जाता है। इसके अलावा बीकानेर और जोधपुर के लिए बेहतर रेल सेवा तथा लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग रखी गई। गुवाहाटी-श्रीगंगानगर रेल सेवा पुनः शुरू करने तथा श्रीगंगानगर-जयपुर सेवा के संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए हनुमानगढ़ से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग भी रखी गई। श्री जोशी ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त भार रहता है। ऐसे में हनुमानगढ़ से स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिल सकती है। 14701/02 अरावली एक्सप्रेस के खिनानिया में 2 मिनट के ठहराव का भी प्रस्ताव ADRM बीकानेर श्री चौधरी के समक्ष रखा गया। बैठक में प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शेड, पेयजल व्यवस्था, नोहर स्टेशन परिसर के चौक की मरम्मत का कार्य, नोहर पुलिस थाना के पास अंडरपास की स्थिति, RPF चौकी तथा अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी रखे गए। वहीं श्री गंगानगर तिलक ब्रिज की ट्रेन की गति बढ़ाने एवं AC सुविधा से जुड़े विषय पर भी चर्चा की गई। नोहर रेल विकास संघ अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि क्षेत्र के यात्रियों की समस्याओं और मांगों को रेलवे अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाया जाता रहा है। हमारा संघठन इस कार्य हेतु बराबर प्रयासरत है ताकि ऐलनाबाद, खिनानिया, नोहर, गोगामेड़ी,भादरा और आसपास के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकें।












Leave a Reply