श्मशान घाट से तांत्रिक भेषधारी तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Spread the love

तंत्र-विद्या के नाम पर लोगों को भ्रमित कर निजी समस्याओं के समाधान का देते थे झांसा, पुलिस पूछताछ में जुटी

अमित कुमार

हरिद्वार। धर्म और आस्था की आड़ में लोगों को भ्रमित कर तंत्र-विद्या व कथित धार्मिक उपायों के जरिए निजी एवं घरेलू समस्याओं का समाधान कराने का प्रलोभन देने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर थाना पुलिस ने मेहवड़कलां स्थित श्मशान घाट से तांत्रिक भेषधारी तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास अथवा कथित धार्मिक उपायों के माध्यम से उनकी व्यक्तिगत और घरेलू परेशानियों का समाधान कराने का झांसा देते हैं। पुलिस का कहना है कि धर्म और आस्था की आड़ में लोगों की भावनाओं का अनुचित लाभ उठाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में कलियर थाना पुलिस की टीम ने मेहवड़कलां स्थित श्मशान घाट में कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन तीनों को लिया हिरासत में

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान इरशाद पुत्र याकूब, निवासी रामपुर चुंगी, वार्ड नंबर-9, कोतवाली सिविल लाइंस, रुड़की; उस्मान मलिक पुत्र जुल्फुकार, निवासी रामपुर चुंगी, हसन कॉलोनी, कोतवाली गंगनहर, रुड़की तथा उस्मान पुत्र फुरकान, निवासी रामपुर चुंगी, वार्ड नंबर-11, टाटा कंपनी के पीछे, कोतवाली गंगनहर, रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *