अमित गुप्ता
हरिद्वार। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की ओर से जनपद की सभी आठ शाखाओं की प्रवास बैठक ज्वालापुर स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के सेवा एवं संस्कार कार्यों को विस्तार देने और समाज के वंचित वर्ग तक सेवा का लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक सेवा अजय विश्नोई ने कहा कि भारत विकास परिषद पिछले 63 वर्षों से समाज में सेवा और संस्कार के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा ही सच्चा धर्म है। परिषद अपने स्थायी और नियमित प्रकल्पों के माध्यम से वंचित एवं पीड़ित लोगों की सहायता के साथ उन्हें संस्कार देकर समर्थ, सशक्त और संस्कारित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सत्येंद्र मित्तल ने कहा कि सेवा के लिए बड़े-बड़े कार्य करना जरूरी नहीं है। शाखाएं छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से भी जरूरतमंदों की मदद कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकती हैं। क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा डॉ. संगीता सिंह ने विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली और प्रकल्पों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. मनीषा सिंघल ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय गर्ग ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ललित पांडेय, रश्मि चौहान, संगठन सचिव निखिल वर्मा, संयोजक प्रचार एवं प्रसार एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, प्रांतीय संयोजक सेवा शोभा सिंह, विपिन जोशी, राजेंद्र सिंह राणा, संजीव लाम्भा, सुरेश जैन, ए.के. श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा सहित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं संयोजक सेवा उपस्थित रहे।










Leave a Reply