नरेंद्र सिंह नेगी बने कोषागार कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष, दिवाकर कोठारी महामंत्री निर्वाचित

Spread the love

हरिद्वार में प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और लंबित समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प

अमित कुमार

हरिद्वार। कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन में नरेंद्र सिंह नेगी को प्रांतीय अध्यक्ष और दिवाकर कोठारी को प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित किया गया। हरिद्वार में आयोजित अधिवेशन में प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता मजबूत करने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पैरवी का संकल्प लिया। अधिवेशन का आयोजन जनपद अध्यक्ष विकास कुमार त्यागी एवं जिला मंत्री विनय कुमार सैनी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नई प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन

प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में नरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष और दिवाकर कोठारी महामंत्री चुने गए। इसके अलावा प्रदीप ध्यानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तनुजा बहुगुणा को महिला उपाध्यक्ष, विजयपाल चौहान को उपाध्यक्ष, देवेंद्र गौड़ को कोषाध्यक्ष और अरविंद कुमार को ऑडिटर निर्वाचित किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त पी.सी. सैनी एवं सहायक चुनाव आयुक्त राजीव गुप्ता ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई और चुनाव परिणाम घोषित किए।

कर्मचारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाएगा संगठन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान कराने तथा उनकी जायज मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संगठन में एकता बनाए रखने और कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण प्रसाद थपलियाल एवं रजनीश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मोहित पाल, पंकज गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा, योगेश गुप्ता, सुशील जोशन, चाहत जोशी और महावीर त्यागी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *