संस्कृत प्रतियोगिता में पतंजलि विश्वविद्यालय का परचम, चार विधाओं में जीते पुरस्कार

Spread the love

आशुभाषण में प्रथम स्थान, वाद-विवाद, समूह नृत्य और संस्कृत नाटक में हासिल किया द्वितीय स्थान

अमित कुमार

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता-2026 में पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पुरस्कार अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने आशुभाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाद-विवाद, संस्कृत समूह नृत्य और संस्कृत नाटक में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। परम पूज्य योगगुरु स्वामी रामदेव जी महाराज और परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के आशीर्वाद से प्राप्त इस सफलता को प्रतिभागियों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने सभी विजेता प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की पहल

विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा में अभिव्यक्ति, तार्किक चिंतन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साहित्यिक प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिला। विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्कृत अध्ययन के प्रति नई पीढ़ी की रुचि बढ़ाने और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *