संविधान की गरिमा और लोकतंत्र की मजबूती का जवानों ने लिया संकल्प

Spread the love

47वीं सीआरपीएफ वाहिनी में मनाया गया संविधान दिवस, कमांडेंट अवधेश कुमार ने दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

पी. के. गुप्ता

गयाजी। संविधान दिवस के अवसर पर 47वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) वाहिनी के जवानों ने जेल परिसर स्थित वाहिनी मुख्यालय में संविधान के प्रति निष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वाहिनी कमांडेंट अवधेश कुमार ने द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह और उप कमांडेंट उत्तम कुमार की उपस्थिति में जवानों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।इस अवसर पर कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार एवं संदेश देता है। संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करना तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना चाहिए। उन्होंने संविधान के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *