सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन, परिषद ने कहा—संत समाज पर हो रहे हमलों का दिया जाएगा जवाब
अमित कुमार
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की नवनियुक्त महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है। हरिद्वार स्थित आनंद भैरव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और कार्यकारिणी के सदस्यों ने यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज ने परिषद के पदाधिकारियों से महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज सनातन धर्म की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनकी शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से उनकी शिष्या यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सनातन धर्म की रक्षा से जुड़ी हर लड़ाई में यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को हर संभव सहयोग और समर्थन देगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म और संत समाज पर सुनियोजित हमले किए जा रहे हैं। ऐसे समय में इनका जवाब देने का प्रयास करने वाले संतों को संरक्षण और सहयोग देना परिषद का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिषद ने हर परिस्थिति में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज का साथ दिया है, उसी प्रकार उनकी शिष्या महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी का भी हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।नवनियुक्त महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने उपस्थित संतों को संबोधित करते हुए अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के विचारों और लक्ष्य का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनके गुरु का जीवन लक्ष्य “इस्लामिक जिहाद मुक्त विश्व” बनाना है। उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु के लक्ष्य के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगी और इस संघर्ष में विजय या वीरगति में से किसी एक को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और संत समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।












Leave a Reply