उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का दोहराया संकल्प, कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने पर दिया जोर
अमित कुमार
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर आश्रम में आयोजित पूज्य मोहरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर आश्रम में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि पर आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन सनातन संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने मोरारी बापू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड आगमन देवभूमि के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सनातन दर्शन के सशक्त संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में आध्यात्मिक चेतना का संदेश पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जब दुनिया हिंसा, आतंकवाद और संघर्ष जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब भारत की सनातन संस्कृति का \”वसुधैव कुटुम्बकम्\” का संदेश पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है और उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर तथा प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।रारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि पर आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन सनातन संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने मोरारी बापू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड आगमन देवभूमि के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सनातन दर्शन के सशक्त संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में आध्यात्मिक चेतना का संदेश पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जब दुनिया हिंसा, आतंकवाद और संघर्ष जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब भारत की सनातन संस्कृति का “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है और उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर तथा प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
चारधाम यात्रा ने बनाए नए कीर्तिमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो माह के भीतर ही 45 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं तथा कैलाश मानसरोवर यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य में विकसित हो रहे बेहतर बुनियादी ढांचे, सुरक्षित यात्रा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था का प्रमाण है।
कुंभ-2027 होगा दिव्य, भव्य और सुरक्षित
मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का महापर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद और जनसहभागिता से उत्तराखंड आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री के हरिद्वार आगमन पर गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री सुनील सैनी, देशराज कर्णवाल, नितिन गौतम, आदेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, संजय गुप्ता, विक्रम भुल्लर सहित बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और रामभक्त उपस्थित रहे।












Leave a Reply