अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Spread the love

ज्वालापुर में धरना देकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

ए. गुप्ता

हरिद्वार।  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर  ज्वालापुर स्थित शिव मंदिर, जटवाड़ा पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ा कथित मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से संबंधित है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि पहले केदारनाथ ज्योतिर्लिंग से सोना चोरी और अब बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी जैसे मामलों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था से जुड़े मामलों में जवाबदेही से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में केवल एक कर्मचारी को निलंबित कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, पूर्व दर्जाधारी एडवोकेट फुरकान अली, बलजीत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रवीश भाटिया, पूनम भगत, मनोज सैनी, विकास चंद्रा, मयंक, कैलाश प्रधान, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, मोहन राणा, सोम त्यागी, संजय सैनी, समर्थ अग्रवाल, बी.एस. तेजियान, सी.पी. सिंह, गौरव चौहान, पराग मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मुखिया, रविंदर धीमान, सौरव सैनी, आर.बी.एन. वर्मा, अशोक धीगान, सत्यपाल शास्त्री, वेदपाल तेजियान, मार्कण्डेय सिंह, मनीराम बागड़ी, डॉ. मेहरबान, जितेंद्र चौधरी, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, अरुण चौहान, डॉ. दिनेश पुंडीर, गिरजेश कुमार, सुनील कुमार, एल.एस. रावत, जे.एस. तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *