आलोक शर्मा बोले— सोनम वांगचुक का धरना खत्म कराना सरकार की नाकामी, कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान
अमित कुमार
हरिद्वार। शिवालिक नगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि आम की तरह कार्यकर्ताओं के व्यवहार में भी मिठास, उत्साह और आपसी सौहार्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समन्वय से ही संभव है।
आलोक शर्मा ने दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के धरने को जबरन समाप्त किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। साथ ही राहुल गांधी के हालिया कार्यक्रमों को उत्साहजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि मैंगो पार्टी जैसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मेलजोल और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली और विकास चौधरी ने सभी को मैंगो पार्टी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय आम अपनी गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की राजनीति में विश्वास रखती है।
ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, विकास चंद्रा और तीर्थपाल रवि ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच स्नेह और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन मजबूत होता है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महंगाई और जनसरोकारों के मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, अखिल त्यागी, अरविंद गुर्जर, पूनम भगत, ओपी चौहान, संतोष चौहान, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, नंदलाल राणा, अजमोल मोदी, दाताराम चौहान, इरशाद खान, इरफान अंसारी, छम्मा ठेकेदार, नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, अयान कुरैशी, आशीष सैनी, एमडी शर्मा, अनंत पांडेय, आशु श्रीवास्तव, लता जोशी, सुमन अग्रवाल, ऊषा शर्मा, महेश प्रताप राणा, कैलाश प्रधान, बीपीएस तेजियान, सुरेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Leave a Reply