हांसी में होगा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 10वां प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन

Spread the love

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को किया जाएगा आमंत्रित, प्रदेशभर के 500 पत्रकार होंगे सम्मानित

एन. बंसल

चंडीगढ़ /हांसी। पत्रकार संघ हरियाणा का 10वां प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आगामी 27 सितंबर को नवगठित जिला हांसी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संघ की संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने हांसी के बड़सी गेट स्थित जैन धर्मशाला में जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता डॉ. इंदु बंसल जैन ने की, जबकि संयोजन हांसी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया। बैठक में हांसी जिला इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ.  इंदु बंसल जैन ने बताया कि 27 सितंबर को आयोजित होने वाला यह सम्मेलन पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 500 पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन हरियाणा के पत्रकारिता इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा

13 सदस्यीय आयोजन समिति गठित

सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति वरिष्ठ पत्रकार एवं हांसी जिला इकाई के अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में कार्य करेगी। समिति में अजय शर्मा (अध्यक्ष), संदीप भास्कर, कुलवंत शर्मा, राज विमल, मनीराम सैनी, केशव धमीजा, विजय सैनी, नरेश उमरा, अनिल चौहान, नरेंद्र मलिक, अमित शर्मा घिराय, सुनील मान और हवा सिंह चहल को शामिल किया गया है।

संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत कई पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वरिष्ठ पत्रकार संदीप रामायणी को जिला उपाध्यक्ष, अमित शर्मा घिराय को जिला संगठन मंत्री, अजय कौशिक को जिला प्रचार मंत्री, मनीराम सैनी को जिला उपाध्यक्ष तथा अमन डाटा एवं अमित डाटा को जिला सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने नारनौंद के पत्रकार मनीराम सैनी एवं हिसार के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में प्रदेश महासचिव नवीन बंसल, हिसार जिला अध्यक्ष शुभकरण गौड़, हांसी जिला इकाई के महासचिव विजय सैनी, वरिष्ठ पत्रकार संदीप रामायणी, हिसार जिला इकाई के संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *