कोर यूनिवर्सिटी में ‘वन स्टूडेंट, वन ट्री’ पौधरोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
अमित गुप्ता
रुड़की। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल के तहत कोर यूनिवर्सिटी रुड़की में ‘वन स्टूडेंट, वन ट्री’ पौधरोपण अभियान चलाया गया। कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज के तत्वावधान में आयोजित अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधे रोपकर न केवल परिसर को हरित बनाने का संदेश दिया, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी से जोड़ना रहा। पौधरोपण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कोर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट ई.सी. जैन, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. श्रेयांश जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. चारु जैन, वाइस चांसलर अनूभा सिंह तथा डीन, कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज डॉ. जगेश्वर नाथ सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक पौधा लगाना महज औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने जैसा है। उन्होंने पौधों को लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण को भी उतना ही जरूरी बताया। अभियान के माध्यम से विश्वविद्यालय ने ‘एक विद्यार्थी, एक पेड़’ का संदेश देते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।












Leave a Reply