एसएमजेएन और अमृता विश्व विद्यापीठम् में चला पोस्टर अभियान, क्विज में भागीदारी के लिए किया प्रेरित
अमित कुमार
हरिद्वार। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के लिए मेरा युवा भारत, हरिद्वार ने जनपद के शिक्षण संस्थानों में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027’ के प्रचार-प्रसार का अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत एसएमजेएन पीजी कॉलेज और अमृता विश्व विद्यापीठम्, हरिद्वार कैंपस में VBYLD-2027 के पोस्टर प्रदर्शित एवं वितरित कर विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय युवा पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा सहित शिक्षकों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में VBYLD-2027 के पोस्टर लगाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य और सहभागिता की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक युवाओं से VBYLD क्विज में भाग लेने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में अमृता विश्व विद्यापीठम्, हरिद्वार कैंपस में भी पोस्टर प्रदर्शित एवं वितरित किए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि VBYLD युवाओं को अपने विचार, नवाचार और समाधान देश के विकास से जोड़ने का राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराता है। 
10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में राष्ट्रीय आयोजन
‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027’ का राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। पहल का उद्देश्य देश के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प से जोड़ना और उनकी सोच, नवाचार तथा समाधान को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। मेरा युवा भारत, हरिद्वार ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और VBYLD-2027 क्विज प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी कर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
पंजीकरण एवं जानकारी:
मेरा युवा भारत पोर्टल — mybharat.gov.in












Leave a Reply