अमित कुमार
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए मेला प्रशासन ने आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का गुरुवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्थलीय निरीक्षण किया। अपर मेलाधिकारी ने बैरागीवाला, श्रीयंत्र क्षेत्र और दक्षद्वीप में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने दक्षद्वीप क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पर अपर मेलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि कुंभ मेला मद से बैरागी कैंप से श्रीयंत्र मंदिर तक लगभग 650 मीटर लंबी सड़क का सुधार एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कराया जा रहा है। यह मार्ग कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों, धार्मिक संस्थाओं के शिविरों, पार्किंग स्थलों और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। परियोजना पर 46.47 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है तथा अधिकारियों के अनुसार शेष कार्य अगले दस दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अपर मेलाधिकारी ने मायापुर स्केप चैनल पर निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान के बो-स्ट्रिंग स्टील गर्डर पुल का भी निरीक्षण किया। दक्षद्वीप और बैरागी कैंप को जोड़ने वाला यह पुल कुंभ के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को कम करने में सहायक होगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और अनुबंधित फर्म के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के लिए पर्याप्त संसाधन और मानव बल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर मेला अधिष्ठान की तकनीकी सेल के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुंभ मेला-2027 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन लगातार निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है।सन ने आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का गुरुवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्थलीय निरीक्षण किया।
अपर मेलाधिकारी ने बैरागीवाला, श्रीयंत्र क्षेत्र और दक्षद्वीप में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने दक्षद्वीप क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पर अपर मेलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कुंभ मेला मद से बैरागी कैंप से श्रीयंत्र मंदिर तक लगभग 650 मीटर लंबी सड़क का सुधार एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कराया जा रहा है। यह मार्ग कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों, धार्मिक संस्थाओं के शिविरों, पार्किंग स्थलों और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। परियोजना पर 46.47 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है तथा अधिकारियों के अनुसार शेष कार्य अगले दस दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अपर मेलाधिकारी ने मायापुर स्केप चैनल पर निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान के बो-स्ट्रिंग स्टील गर्डर पुल का भी निरीक्षण किया।
दक्षद्वीप और बैरागी कैंप को जोड़ने वाला यह पुल कुंभ के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को कम करने में सहायक होगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और अनुबंधित फर्म के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के लिए पर्याप्त संसाधन और मानव बल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर मेला अधिष्ठान की तकनीकी सेल के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुंभ मेला-2027 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन लगातार निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है।











Leave a Reply