विष्णुपद मंदिर परिसर में निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ, रोजाना 100 जार पानी, 10 हजार कप चाय और 15 पेटी बिस्किट का वितरण
पी. के. गुप्ता
गयाजी। पितरों के तर्पण और मोक्ष की कामना लेकर गयाजी पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं के बीच सेवा का सिलसिला भी तेज हो गया है। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुपद मंदिर परिसर में नारनौलिया अग्रवाल संघ की ओर से निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया है। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। उद्घाटन से पहले संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क जलपान एवं पेयजल वितरण की शुरुआत की गई।
रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को जलपान
शिविर अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेवा शिविर मेला अवधि तक लगातार संचालित किया जाएगा। प्रतिदिन करीब 100 जार पानी, 10 हजार कप चाय और 15 पेटी बिस्किट श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। सुबह से देर रात तक संघ के स्वयंसेवक शिविर में जुटे रहते हैं और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल एवं जलपान उपलब्ध करा रहे हैं। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच स्वयंसेवकों की सक्रियता बनी हुई है।
महिला शाखा भी सेवा में जुटी
सेवा कार्य में संघ के पुरुष पदाधिकारियों के साथ महिला शाखा की सदस्य भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। महिला शाखा की अध्यक्षा अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में उर्मिला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, कविता देवी, इंदु देवी, पूनम अग्रवाल, आरती, सुनीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, नेहा, रेणु, सोनी, ज्योति और वंदना सहित अन्य सदस्य सेवा कार्य में जुटी रहीं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मिथलेश प्रसाद अग्रवाल, सचिव कृष्ण प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल के अलावा राजू अग्रवाल, संचित अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, डॉ. राहुल अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल और पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने नारनौलिया अग्रवाल संघ की इस सेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि पितृपक्ष जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में निःशुल्क पेयजल और जलपान की व्यवस्था यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।











Leave a Reply