चंद्रमोहन कौशिक बोले—योग्य युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन और समाज दोनों होंगे मजबूत
अमित कुमार
हरिद्वार। सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने मंच की युवा विंग सावक मंच युवा मोर्चा की जिला एवं शहर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन से लंबे समय से बड़ी संख्या में युवा साथी जुड़े हुए हैं, जिनमें प्रतिभा, कर्मठता, ईमानदारी और व्यवहार-कुशलता की कमी नहीं है। ऐसे युवाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी देना संगठन और समाज, दोनों के हित में है। चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि कुछ प्रतिभाशाली युवाओं को फिलहाल दायित्व सौंपे गए हैं, जबकि संगठन से जुड़े अन्य योग्य साथियों को नवरात्रों के दौरान उनकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
हरिद्वार की संस्कृति और गरिमा के अनुरूप करें कार्य
कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि वे तीर्थनगरी हरिद्वार की पौराणिक संस्कृति, परंपरा और गरिमा के अनुरूप रचनात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर जनहित के कार्यों को और गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पूरी निष्ठा और लगन के साथ सावक मंच को अपनी सेवाएं दे रहे कार्यकर्ताओं को भी उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला एवं शहर महिला विंग समेत संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा नवरात्रों में की जाएगी। कौशिक ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण ताकत होती है। योग्य और सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के साथ-साथ समाजहित के कार्यों को भी व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।











Leave a Reply