अनीश पंकज मेमोरियल लॉ कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

Spread the love

11 विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति देकर किया सम्मानित

पी.के.गुप्ता

गयाजी। अनीश पंकज मेमोरियल लॉ कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 11 मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अदिति वर्मा, पंकज कुमार, सुमित कुमार, काजल कुमारी, उमाशंकर, नीतीश कुमार, सलोनी कुमारी, उज्ज्वल शर्मा, नैंसी कुमारी, आफिया और तबस्सुम को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए। चेक का वितरण महाविद्यालय की सचिव डॉ. प्रियंका, गवर्निंग बॉडी की सदस्य श्रीमती कला देवी, श्रीमती मीना मिश्रा और प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व भी महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। श्रीमती कला देवी ने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मीना मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रधान लिपिक विकास कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *