वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Spread the love

कुछ समय से चल रहे थे अस्वस्थ, विधायक और मंत्री के रूप में भी दी सेवाएं

एस. गुप्ता

देहरादून।  उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हीरा सिंह बिष्ट लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे और उन्होंने विधायक एवं मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और सरल व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *