राष्ट्रीय सावक मंच ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग
अमित कुमार
हरिद्वार। पौराणिक तीर्थनगरी हरिद्वार में कथित रूप से बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार को लेकर राष्ट्रीय सावक मंच ने मोर्चा खोल दिया है। मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और गली-मोहल्लों में चल रहे कथित अवैध नशे, जुए और सट्टे के कारोबार पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।
एसएसपी ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। “तीर्थनगरी की पवित्रता और युवाओं का भविष्य दांव पर”—मंच ने प्रशासन से अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग करते हुए कहा कि हरिद्वार की धार्मिक पहचान और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए ऐसे कारोबार पर तत्काल रोक जरूरी है। कौशिक ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी में इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सामाजिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं, बल्कि हरिद्वार की गरिमा और मर्यादा को भी प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गलत गतिविधियों को देखकर मौन रहना भी उन्हें बढ़ावा देने के समान है।












Leave a Reply