सांसद निधि से लगा 10 किलोवाट का प्लांट
राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया उद्घाटन, बोलीं—बिजली बचत और स्वच्छ ऊर्जा का मजबूत विकल्प है सौर ऊर्जा
अमित कुमार
हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब अब बिजली की जरूरतों के लिए सूरज की ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने बुधवार को अपनी सांसद निधि से प्रेस क्लब में स्थापित 10 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया। इस पहल से प्रेस क्लब की बिजली खपत का खर्च कम होने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सांसद डॉ. कल्पना सैनी का बुके भेंट कर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के पत्रकारिता विभाग की एचओडी डॉ. पूजा डबास ने भी सांसद का स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को प्रेस क्लब की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से परिचित कराया। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि सौर ऊर्जा आज उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी विकल्प बन रही है। सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली की बचत करने की अपील की। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा बिजली बचत की दिशा में बेहतर विकल्प है। सांसद निधि से प्रेस क्लब में 10 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित होने से बिजली के खर्च में कमी आएगी और क्लब को स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने कहा कि सौर ऊर्जा बिजली बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्लांट की स्थापना के लिए सांसद डॉ. कल्पना सैनी का आभार जताया। इस अवसर पर श्रवण झा, बालकृष्ण शास्त्री, रामचंद्र कनौजिया, के.के. पालीवाल, परमजीत सिंह राणा, दीपक मिश्रा, अमित शर्मा, महताब आलम, रविंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, अमरीश और वैभव भाटिया मौजूद रहे।
प्रेस क्लब को दोहरा लाभ: 10 किलोवाट का सौर प्लांट | बिजली खर्च में कमी | स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम।











Leave a Reply