पीएनबी मंडल कार्यालय हरिद्वार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कराई प्रतियोगिताएं, विजेता छात्र सम्मानित

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ‘हिन्दी माह’ के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 3, ज्वालापुर (हरिद्वार) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   कार्यक्रम में पहुंचे पीएनबी के मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के समापन पर बैंक अधिकारियों द्वारा विजेता छात्रों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को भी प्रोत्साहन उपहार भेंट किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने बैंक प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सामाजिक दायित्व और शिक्षा के प्रसार की दिशा में पीएनबी की इस पहल की सभी ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *