राज्य स्तरीय हॉकी: मैदान पर दिखा हरिद्वार की टीमों का दबदबा, पिथौरागढ़ और चंपावत को दी करारी मात  

Spread the love

 * अंडर-14 में हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 12-0 और अंडर-19 में 9-0 से हराया

 * ओपन वर्ग सेमीफाइनल में हरिद्वार ने नैनीताल पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत

अमित कुमार

हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरिद्वार की टीमों ने अपने शानदार खेल से पूरा दबदबा बनाए रखा। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें हरिद्वार ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए पिथौरागढ़ को 9-0 से शिकस्त दी। वहीं अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में भी हरिद्वार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए पिथौरागढ़ को 12-0 के बड़े अंतर से हराया।

सेमीफाइनल और अन्य वर्गों के मुकाबले

* अंडर-19 वर्ग: चंपावत ने ऊधमसिंह नगर को 2-0 से हराया। इसके बाद खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंपावत को 3-0 से हराकर अगले चरण में अपनी जगह पक्की की। एक अन्य सेमीफाइनल मैच में टिहरी ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 से पराजित किया।

 * अंडर-14 वर्ग: हाईलैंड मैच में देहरादून की टीम ने पिथौरागढ़ को 4-1 से मात दी।

* ओपन वर्ग: सेमीफाइनल में हरिद्वार की टीम का दबदबा कायम रहा, जहां उसने नैनीताल को 5-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के बीच हुए कड़े मुकाबले में पिथौरागढ़ ने 2-1 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भंडारी, युवा कल्याण एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न टीमों के कोच, निर्णायक तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *