सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर की अंशुल ने जीता कांस्य पदक

Spread the love

अंडर-19 रिकर्व वर्ग में हासिल किया तीसरा स्थान, आरव गिरी ने भी किया शानदार प्रदर्शन

अमित कुमार

हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर की छात्रा अंशुल ने सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 रिकर्व वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन बालूनी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में किया गया, जिसमें उत्तर क्षेत्र के करीब 90 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। डीपीएस दौलतपुर की ओर से अंशुल और आरव गिरी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अंशुल की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  विद्यालय परिवार ने आरव गिरी के प्रदर्शन की भी सराहना की और दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन एवं समर्पण को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया। विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन विकास गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को लगातार दिए जा रहे प्रोत्साहन और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *