भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

Spread the love

*अवैध कब्जाधारी एक बाहरी व्यक्ति*

डॉ. हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान के बारे में सूचना मांगी जिस पर संपदा विभाग में गलत सूचना देते हुए उस पर किसी का भी कब्जा नहीं दर्शाया। सही जबाब न मिलने पर आरटीआई एक्टिविस्ट ने प्रथम अपील की तो संपदा विभाग को सही जानकारी देने के आदेश दिए गए। जिस पर आनन -फानन में उक्त कामन एरिया को बल पूर्वक खाली कराया। लेकिन अवैध कब्जाधारी की हठधर्मिता के चलते उस संपत्ति पर पुन: 4 घंटे के भीतर फिर से कब्जे की हिमाकत कर दी। जिस पर नगर प्रशासक ने नाराजगी प्रकट करते हुए अधीनस्थों को सख्त आदेश दे कर उक्त संपति से दरवाजा ही निकाल दिया ताकि दोबारा कब्जा न हो सके और अवैध कब्जाधारी को चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया तो कब्जाधारी करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। मजे की बात तो यह है कि जिस व्यक्ति द्वारा उक्त संपत्ति पर अवैध कब्जा किया हुआ था उसके नाम भेल के संपदा विभाग से मार्केट मे कोई भी दुकान आवंटित नहीं है। यह जानकारी संपदा विभाग ने सूचना के अधिकार में दी है। वहीं सूचना के अधिकार में संपदा विभाग ने दुकान नंबर 16 के विषय में गलत जानकारी दी जिसमें सब्जी की दुकान संचालित हो रही थी। लेकिन उसमें कुछ अन्य सामान रखा मिला। उस दुकान के बारे में भी आरटीआई एक्टिविस्ट ने सूचना मांगी थी। दुकान न. 16 उप किराएदारी पर है या नही ? जिस पर संपदा विभाग ने जानकारी न होना बताया। जबकि उक्त सब्जी के लिए आवंटित दुकान भी भेल स्थित मार्केट में कामन एरिया पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति के चंगुल में फंसी हुई बताई गई। जबकि इस बात की जानकारी संपदा विभाग के लगभग सभी अधिकारियों को है। उसके बावजूद भी सूचना के अधिकार में गलत जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *