आर. के. जोशी
नोहर। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के वरिष्ठ प्रखर वक्ता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नोहर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर लाइफ लाइन हॉस्पिटल (भगत सिंह चौक) में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर मंडल नोहर एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान ही जीवनदान है” और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शैलेन्द्र वर्मा, अभिषेक पारीक,काशी नाथ गोदारा,सुरेश पांडिया भामाशाह समाज सेवी,अभिषेक पारीक,गंगा राम,राजू, शैलेश छिम्पा, राजेंद्र मकासर और प्रभुनाथ व्यास सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही तथा हनुमानगढ़ की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे समाज में सहयोग और मानवता की भावना को और मजबूत किया जा सके।












Leave a Reply