कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से लिया आशीर्वाद, धर्मनगरी के मुद्दों पर की चर्चा

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रबुद्ध तीर्थ पुरोहितों से आत्मीय भेंट कर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद लिया। श्री शर्मा हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी और विकास चंद्र के साथ ज्वालापुर स्थित तीर्थ पुरोहित अविक्षित रमन के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहितों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व श्री आलोक शर्मा ने प्राचीन भाई जी के मंदिर में भगवान श्री कामेश्वर महादेव के दर्शन कर नमन किया और आशीर्वाद लिया।  इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत करने वालों में श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत वशिष्ठ, प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित करुणेश मिश्र, एडवोकेट प्रदीप जगता, राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अविक्षित रमन, गोपाल पटवर, सुनील मिश्रा, राधेश्याम विद्याकुल, तीर्थ पुरोहित आशीष भगत, पराग मिश्रा, दैवज्ञ रमन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों के साथ हरिद्वार धर्मनगरी के आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की और वर्तमान परिप्रेक्ष्य को जाना। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप जगता ने श्री शर्मा से विचार-विमर्श करते हुए हरिद्वार में कांग्रेस संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत किए जाने पर जोर दिया। वहीं गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पं. प्रदीप झा, पं. करुणेश मिश्र एवं पं. श्रीकांत वशिष्ठ ने श्री आलोक शर्मा को राजनीतिक क्षेत्र में सहयोग एवं शुभाशीष प्रदान करते हुए मां गंगा से उनके उज्जवल भविष्य और सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *