आर.के.जोशी
ऐलनाबाद। उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव गोयल के ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान रेल संघर्ष एवं जल सेवा समिति, विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला समिति तथा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया और रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा।
*प्रमुख मांगें*
ऐलनाबाद से दिल्ली के लिए प्रतिदिन सीधी इंटरसिटी रेल सेवा प्रारंभ की जाए। ऐलनाबाद से जोधपुर के लिए सीधी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू की जाए। कोयंबटूर–जयपुर साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी का विस्तार हनुमानगढ़ तक किया जाए। गंगानगर–लक्ष्मीबाई नगर समर स्पेशल रेलगाड़ी को नियमित रूप से संचालित किया जाए। ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन पर पार्सल बुकिंग सुविधा प्रारंभ की जाए।
स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाए।
*विशेष मांगें*
सुरेरा के सरपंच सत्यनारायण बसीर ने सुरेरा रेलवे स्टेशन से संबंधित स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यक मांगों को डीआरएम के समक्ष रखा। मिथनपुरा के सरपंच अजय सोलंकी ने अपने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल सेवाओं के विस्तार एवं आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए। प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्ति प्रधान नरेंद्र कुमार गिद्ङा, संरक्षक मोहन सिंह रखरा, कोषाध्यक्ष यशपाल मदान, उपाध्यक्ष पवन जाजू, वार्ड पार्षद प्रोफेसर संदीप घोड़ेला, वार्ड पार्षद प्रेस प्रवक्ता, संयोजक एम.पी. तंवर, सचिव नवीन शर्मा, संदीप तलवड़िया, रिंकू रखरा, सह सचिव प्रदीप कंदोई, विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान प्रधान रूबल सिंह सग्गू, उपप्रधान राजेश कुमार कनवाङीया, सुखदेव सिंह चन्ना, इकबाल सिंह, हैप्पी सिंह रामगढ़िया, सत्यनारायण बसीर, सरपंच, सुरेरा अजय सोलंकी, सरपंच, मिठनपुरा डीआरएम गौरव गोयल ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि रेलवे प्रशासन जनहित से जुड़ी इन मांगों पर सकारात्मक विचार करेगा।












Leave a Reply