प्रेस क्लब हरिद्वार में 14 जून को लगेगा निशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

मेदांता-द मेडिसिटी गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श, पत्रकारों एवं उनके परिजनों को मिलेगा लाभ

अमित कुमार

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार एवं मेदांता-द मेडिसिटी, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून 2026 को निशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक प्रेस क्लब परिसर में किया जाएगा। शिविर का संचालन मेदांता की अनुभवी हेल्थ चेक-अप कैंप (एचसीसी) टीम द्वारा किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों, उनके परिजनों एवं पारिवारिक सदस्यों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।शिविर में रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच, रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) मूल्यांकन, फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच (पीएफटी) एवं ब्रीथोमीटर मूल्यांकन, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच तथा आवश्यकता अनुसार ईसीजी (ईसीजी) जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मेदांता-द मेडिसिटी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) द्वारा परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही फिजिशियन एवं पल्मोनोलॉजिस्ट (श्वसन रोग विशेषज्ञ) भी शिविर में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह देंगे।प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों से समय पर पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *