69 लोगों ने कराया पंजीकरण, सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ क्लब सदस्यों ने निभाई जिम्मेदारी
अमित कुमार
हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लायंस क्लब रानीपुर हरिद्वार की ओर से आज कपिल वाटिका, कनखल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुल 69 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 51 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया।शिविर के दौरान क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया और अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। शिविर में लायन प्रदीप चौधरी, लायन संदीप धवन, लायन अनुज गर्ग, लायन रितेश अग्रवाल, लायन रचित अग्रवाल, लायन अनिल अरोड़ा, लायन ध्रुव जिंदल, लायन अंकुर गर्ग, लायन विशाल मेहता, लायन गांधी, लायन विनीत हांडा, लायन रोहित हसीजा, लायन हरविंदर भाटिया एवं लायन अजय गुप्ता सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। क्लब सदस्यों ने गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।










Leave a Reply