*दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण*
पी. के. गुप्ता
गयाजी। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन, गया शाखा के तत्वाधान में देशरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गया जंक्शन परिसर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय कुमार आजाद ने की। मुख्य अतिथि कमलेश कुमार ने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्मल कुमार पासवान (डीएसपी, गया), मंजू देवी, दिव्या कुमारी, दृष्टि कुमारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मिथिलेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, लेखक विपिन बिहारी, सीटीआई गया के शशिकांत कुमार, सीबीएस गया के रंजीत कुमार तथा लोको पायलट एवं संगीतकार अविनाश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
*कई गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति, संगठन पदाधिकारियों ने निभाई सक्रिय भूमिका*
समापन अनिल कुमार दास (कोषाध्यक्ष, एसोसिएशन) द्वारा किया गया। इस मौके पर सचिव आरपी पासवान, शाखा उपाध्यक्ष संजय कुमार, कार्यालय सचिव शंकर कुमार, सहायक सचिव राजकुमार, शाखा उपाध्यक्ष बबलू कुमार, सहायक सचिव पंकज कुमार, संगठन सचिव श्रीकांत पासवान, सहायक संगठन सचिव लव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Leave a Reply