पंकज कुमार जोशी
श्री डूंगरगढ़। एक और नए व्यवसायिक प्रतिष्ठान “जनक परिधान” का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिजन, मित्र एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। रवि रिझवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए ब्रांच के शुभारंभ का आयोजन किया गया।
प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर विनोद रिझवानी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल पंडित मांगीलालजी उपाध्याय एवं पंडित अनिल द्वारा विधिवत पूजा-पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात द्रौपदी देवी, लता देवी, कविता देवी, दीपा सधनानी, नीलम जेठनानी, मीना ढोलवानी, नन्दलाल सधनानी, गोरधन जेठनानी, वीना रिझवानी, प्रिया रिझवानी, सिमरन, विधी एवं कनिका के करकमलों द्वारा फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों की उपस्थिति में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। समारोह में कन्हैयालाल रिझवानी, निखिल, नरेन, सन्नी, भरत, दिव्या रिझवानी, सौरभ, गौतम, ख्वाहिश सहित समस्त रिझवानी परिवार एवं बाहर से आए मेहमानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रोप्राइटर मयूर रिझवानी ने बताया कि “जनक परिधान” के इस नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए फैंसी राजा-शाही राजपूती पोशाकें, फैंसी ड्रेस, टोरा, सिफोन ओढ़नी, आकर्षक साड़ियां एवं सलवार सूट किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर विकल्प मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।












Leave a Reply