हरिद्वार में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:45 बजे से लगेंगी कक्षाएं

Spread the love

15 अक्टूबर तक लागू रहेगा संशोधित समय, भौगोलिक परिस्थितियों और स्कूल संघों के अनुरोध पर फैसला

अमित कुमार

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के सभी राजकीय, अशासकीय और निजी माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन किया गया है। अब 15 अक्टूबर 2026 तक विद्यालय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक संचालित होंगे। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार एक अक्टूबर से विद्यालयों का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक निर्धारित किया गया था। जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों, विभिन्न विद्यालयी संघों के अनुरोध और जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद समय-सारणी में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि संशोधित समय-सारणी 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद विद्यालयों के समय को लेकर पूर्व में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। अन्य सभी शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *