प्रेस क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, पत्रकारों व परिजनों ने उठाया लाभ

Spread the love

अमित गुप्ता 

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में आज पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने किया। स्वास्थ्य शिविर में गुरुग्राम स्थित मेदांता द मेडिसिटी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मयंक सिंह, डॉ. दीपांशु राव तथा उनकी टीम के सदस्य प्रदीप राय, मोहम्मद असद, आरती, दुलारी, खुशबू, सचिन, पवन और शिवम ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। शिविर में रक्तचाप, रैंडम ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), फेफड़ों की कार्यक्षमता, ब्रीथोमीटर, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी तथा कार्डियोलॉजी संबंधी परीक्षण किए गए और प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने मेदांता के चिकित्सकों और उनकी टीम को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान की व्यस्त जीवन शैली में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर जांच कराने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है और उनका प्रभावी उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग, व्यायाम और संतुलित आहार को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। शिविर में बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, शिवा अग्रवाल, राहुल वर्मा, कुलभूषण शर्मा, रामचंद्र कन्नौजिया, दीपक नौटियाल, कुशल पाल सिंह चौहान, संजीव शर्मा, रजनीकांत शुक्ल, प्रदीप गर्ग, शिवकुमार शर्मा, महेश पारीख, कुणाल दरगन, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, राजकुमार पाल, जहांगीर मलिक सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रतिभागियों ने मेदांता की चिकित्सकीय टीम एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *