गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक संपन्न

Spread the love

आर.के.जोशी

नोहर। भारतमाता आश्रम में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक महंत रामनाथ अवधूत के सानिध्य में हुई। इस अवसर पर राजस्थान गौशाला समिति के तहसील अध्यक्ष दया राम शीलू ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को देश भर में आयोजित गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं संपूर्ण देश में गौहत्या बंदी कानून लागू करने हेतु पूज्य साधु संतों के मार्गदर्शन में प्रत्येक तहसील केंद्र पर यात्रा का आयोजन होगा जिसके समापन पर उप खंड अधिकारी को देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में गांव गांव से सभी मत पंथ संप्रदाय के साधु संत, धर्म अनुरागी सज्जन, गौभक्त, गौशाला समिति के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में गौशाला समिति के तहसील अध्यक्ष दयाराम शीलू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह रमेश पारीक, सह खंड कार्यवाह गोपाल राम स्वामी, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मोहन चंगाई, प्रान्त मातृ शक्ति संयोजिका कुसुम थावानी पाली एवं विनीता तनवानी पाली,  शिक्षाविद् रामकिशन जोशी, मदन लाल स्वामी, सूरज पेंटर, राजेश स्वामी, दशरथ गौड, श्याम सुंदर स्वामी, मदनलाल जोशी, पुरूषोतम जोशी, विक्रम पंडा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *