नोहर रिलीफ़ सोसायटी द्वारा आमजन हेतु निशुल्क ठन्डे पेयजल की सेवा प्रारम्भ

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

नोहर। नोहर की जानी-मानी समाजसेवी संस्था नोहर रिलीफ सोसाइटी द्वारा हर साल की भांति इस साल भी अपने स्वयं के चिलिंग प्लांट से आमजन व् राहगीरों हेतु आज नोहर शहर में ठंडे पानी की जल सेवा शुरू कर दी गई है। प्रवक्ता ओमप्रकाश चौधरी ने बताया की इसके तहत नोहर क्षेत्र के लगभग सभी मुख्य स्थानों पर ठंडे पानी के केम्पर पहुचाये जायेंगे अभी से सेवा निम्नलिखित स्थानों पर शुरू कर दी गई है। अनाज मंडी के गेट पर ज्ञानी टायर वाला और स्वामी होटल के बीच में, सिरसा अड्डा बड़ के पेड़ के नीचे, भादरा बस अड्डा, राजकीय चिकित्सालय पुराने मुख्य द्वार के पास, राजकीय चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर के गेट के पास, श्री राम वाटिका के गेट के सामने संस्था के प्याऊ स्थल पर, शंकर टॉकीज के आगे, ललाना बस स्टैंड पीपल गट्टा, अरड़की मुख्य बस स्टैंड, सिंधी बाजार महावीर सोनी की दुकान के पास, काका डेयरी के सामने नीम के नीचे, दीपलाना अड्डा मुकेश पत्रकार की चौकी पर, श्री गौशाला नोहर, गांधी चौक पूनम माली की दुकान के आगे, स्टेट बैंक बालकिशन व्यास की दुकान की चौकी पर, स्टेशन रोड पचीसिया धर्मशाला के आगे, इसके अलावा संस्था की गाड़ी द्वारा चल प्याऊ रेलवे स्टेशन पर दोपहर की दोनों गाड़ियों को हमेशा की तरह जल सेवा करेगी। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी मुकेश हिसारिया ने बताया की स्व. परमानन्द मूंदड़ा परिवार व हरिमोहन मड्दा के आर्थिक सहयोग व् अन्य दानदाताओ के सहयोग से संस्था द्वारा पिछले 15 सालो से ठन्डे पानी की सेवा चल रही है। इस साल भी भीषण गर्मी को देखते हुए अप्रैल से जुलाई तक 4 माह आमजन व राहगीरों हेतु निशुल्क ठन्डे जल की सेवा चलाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *