स्वास्थ्य जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श, योग और आयुर्वेद अपनाने के लिए किया प्रेरित
आर. के. जोशी
नोहर। श्री पुष्टिकर समिति, एसआरएस निजी शिक्षण संस्था संघ नोहर नोहर। श्री पुष्टिकर समिति, एसआरएस निजी शिक्षण संस्था संघ नोहर एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर, हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुष्करणा भवन, सिंधी बाजार, नोहर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श एवं जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य लाभ तथा विभिन्न रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। विशेषज्ञों ने भी स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
मेडिकल कैंप में नाड़ी परीक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच, योग एडवाइज तथा चिकित्सकीय परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से शिविर में लोगों को ‘वाग्भट अमृत काढ़ा’ भी पिलाया गया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य जांच और उचित परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा योग एवं आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञों से परामर्श का लाभ उठाया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों को समय रहते अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग होने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में राजेन्द्र चाचाण, काशी राम गोदारा, महंत श्याम नाथ, बाबूलाल जुनेजा, रूपसिंह राजपुरी, जोन कुमार जोशी, ओम प्रकाश सुथार, पवन कुमार कन्दोई, राजेन्द्र कुमार थिरानी, संजय कुमार मोदी, प्रदीप चन्द पुरोहित, रामेश्वर लाल गिला, प्रताप चन्द सिंवर, रोहतास सैनी, जगतपाल शर्मा, बालकिशन व्यास, रमेश कुमार सोनी, संतोष कंकर, जयकिशन वर्मा, मालचंद व्यास, मदन शर्मा, राकेश नांगल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












Leave a Reply