सामान्य शैक्षणिक ओलंपियाड के लिए विद्यार्थियों के बीच रजिस्ट्रेशन फॉर्म वितरित
पी. के. गुप्ता
गयाजी। शहर के चांदचौरा स्थित न्यू मध्य विद्यालय में बुधवार को सामान्य शैक्षणिक ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के बीच रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण किया गया। फॉर्म मिलते ही छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के वरीय नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं के बीच रजिस्ट्रेशन फॉर्म वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपियाड जैसी शैक्षणिक प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी क्षमता परखने का अवसर प्रदान करती हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि भी विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की। विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिन्हा ने भी प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस मौके पर शिक्षक शाहिद दिलदार, वार्ड पार्षद राजू कुमार सिन्हा, भाजपा नेता संतोष ठाकुर, बबलू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












Leave a Reply