भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जिम्मेदारी: आर.के.जोशी बने राजस्थान प्रदेश संयोजक

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

नोहर। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और मजबूत कदम उठाया गया है, जहां एक जिम्मेदार और ईमानदार व्यक्ति को बड़ी भूमिका सौंपी गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से आर. के. जोशी को संगठन द्वारा एक अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आधिकारिक रूप से “राजस्थान प्रदेश संयोजक” पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 9 मई 2026 को जारी की गई, जिसकी वैधता 5 मई 2028 तक रहेगी। बताया जा रहा है कि यह निर्णय संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सिफारिश और अनुमोदन के बाद लिया गया है। आर.के.जोशी जो हनुमानगढ़ जिले के नोहर क्षेत्र के निवासी हैं, को उनकी ईमानदारी, समर्पण और सामाजिक प्रयासों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे समाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देंगे,भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय रूप से काम करेंगे, संगठन को प्रादेशिक स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने विश्वास जताया है कि श्री जोशी अपने कर्तव्यों का निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *