आर. के.जोशी
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ उपखंड अधिकारी मांगीलाल सुथार एवं जिला चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शंकरलाल सोनी के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं रोडंवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ दिलवाया गया।समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है समाज के हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इसी सेवा भावना के उद्देश्य से समिति द्वारा नरसेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए
जिला चिकित्सालय में डबलीराठान, पीलीबंगा, हनुमानगढ़, टिब्बी, संगरिया सहित अन्य क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित गुरचरणसिंह डबलीवास पैमा(डबलीराठान), रोशनी देवी हांसलिया(पीलीबंगा), सतपाल हनुमानगढ़ जंक्शन, श्रवणसिंह नवां(हनुमानगढ़), मंजूदेवी हरिपुरा(संगरिया), सुनील कुमार शैरेकां(टिब्बी)सहित 08 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाकर लाभान्वित किया गया। जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगीड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ.विकास चौधरी एवं डॉ.गोरव नैन, मेडिसिन एमडी डॉ.राकेश कुमार फगेड़िया एवं डॉ.अजय कुमार जुनेजा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.भालसिंह गोदारा,
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.संदीप सिहाग एवं डॉ.आदित्य जैन की टीम द्वारा आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए विभिन्न श्रेणी के 08 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिया गया। वहीं समिति द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणी के 20 दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए ज्यादा से ज्यादा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा कर तीर्थ यात्रा सहित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं मानवता की भलाई हेतु पुनीत कार्य को देखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 05 एसटीबी अध्यापिका श्रीमती प्रवीण कौर द्वारा अपनी नेक कमाई में से समिति को ईंधन खर्च हेतु 1100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया हर माह प्रदान किया जाता है। डबलीराठान नायब तहसीलदार रणवीर फूलेजी ने समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं उनकी टीम द्वारा दिव्यांगों व वृद्धजनों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से किए जा रहे पुनीत कार्यो को काबिले तारीफ बताया।समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।इस पुनीत कार्य में जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगीड़ एवं हेल्पर अशोक कुमार शर्मा, पक्का सहारणा, संगरिया बारसंघ अधिवक्ता हरमीत बलजोत हरिपुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 05 एसटीबी अध्यापिका प्रवीण कौर, समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली एवं समिति सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा,जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल का सराहनीय योगदान रहा।












Leave a Reply